पिलखुवा के डिग्री कॉलेज में रील बनाने पर विवाद:हापुड़ में दो गुटों में मारपीट और कुर्सियां चलीं
हापुड़ कोतवाली पिलखुवा इलाके के एक डिग्री कॉलेज में वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के दौरान रील बनाने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। सोमवार की सुबह इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जानकारी के अनुसार, 29 अक्टूबर शाम करीब 6 बजे कॉलेज में वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता हो रही थी। इसमें नोएडा और गाजियाबाद के युवक भी शामिल होने पहुंचे थे। कुछ युवक मोबाइल से रील बना रहे थे। रील बनाते समय कैमरे के सामने आने और युवकों को रोकने को लेकर आपत्ति जताई गई। दोनों पक्षों के बीच हाथापाई इस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और युवक आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच हाथापाई होने लगी। इस दौरान एक दूसरे पर कुर्सियों भी फेंकी गई। जिस पर वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया। लेकिन तभी दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। सोमवार सुबह विवाद का वीडियो वायरल होने के बाद मामला सामने आया। कोतवाली प्रभारी मनोज बालियान ने बताया कि छात्रों के दो गुटों में विवाद हुआ था। किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं दी है और दोनों पक्षों में समझौता हो चुका है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)