अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:कौशांबी में रविवार रात हुआ हादसा, प्रयागराज में दम तोड़ा
कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र में मखऊपुर पुल के पास रविवार रात करीब 9 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से उसे प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल पहुंचाया। यहां सोमवार सुबह करीब 4 बजे इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान नत्थू पाल (40) पुत्र शिवमूरत निवासी ग्राम पंचायत रनिहापर के रूप में हुई है। वह महाराष्ट्र में रहकर सिलाई का काम करता था और इसी से परिवार का भरण-पोषण करता था। दीपावली का त्योहार मनाने के लिए वह घर आया हुआ था। रविवार दोपहर वह अपने रिश्तेदार साढ़ू के यहां करनपुर गांव गया था। रात में बाइक से घर लौट रहा था। मखऊपुर पुल के पास पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नत्थू पाल के दो बेटे अंकुल पाल और आशीष पाल तथा एक बेटी मोनिका है। पिता की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पिपरी थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)