अखिलेश के बयान पर महिला आयोग अध्यक्ष का पलटवार:कौशांबी में बोलीं- न भागवत रुकेगी, न कथाएं बंद होंगी

Nov 18, 2026 - 14:20
0
अखिलेश के बयान पर महिला आयोग अध्यक्ष का पलटवार:कौशांबी में बोलीं- न भागवत रुकेगी, न कथाएं बंद होंगी
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर प्राप्त) डॉ. बबीता सिंह चौहान बुधवार को कौशांबी पहुंचीं। उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इसके बाद गोदभराई, अन्नप्राशन और कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुईं। विकास भवन स्थित सरस हाल में जनसंवाद कार्यक्रम के जरिए महिलाओं की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान कुंडा में चल रही रामकथा को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने पलटवार किया। डॉ. बबीता सिंह चौहान ने कहा कि कथा और भागवत हमारी संस्कृति और संस्कारों का हिस्सा हैं। संस्कृति को समझने का अवसर ये हमारी संस्कृति को बचाने का काम करते हैं। इनके माध्यम से बच्चों में नए संस्कार और नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्हें अपने धर्म और संस्कृति को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में कथाओं और भागवत की परंपरा सदियों से चली आ रही है। आज उत्तर प्रदेश में ही 100 से 200 स्थानों पर कथाएं हो रही होंगी। ऐसे में केवल कुंडा को ही निशाना क्यों बनाया जा रहा है सपा प्रमुख कुछ भी कहें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। न तो भागवत रुकेगी और न ही कथाएं बंद होंगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों में अपने परिवार के साथ जरूर पहुंचें और विशेष रूप से बच्चों को लेकर आएं, ताकि उनमें भारतीय संस्कृति और संस्कारों के प्रति समझ विकसित हो। महिलाओं की शिकायतें दर्ज कराने की हिम्मत बढ़ी महिलाओं की स्थिति और सुरक्षा को लेकर अखिलेश यादव के सवालों पर जवाब देते हुए आयोग अध्यक्ष ने कहा कि सपा प्रमुख को वर्ष 2017 से पहले का गणित देखना चाहिए। आज महिलाओं में इतनी हिम्मत आई है कि वे अपनी शिकायत लेकर थाने और महिला आयोग तक पहुंच रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या 2017 से पहले महिलाओं को घर से निकलने और अपनी शिकायत दर्ज कराने की इतनी स्वतंत्रता थी उस समय महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचारों की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। इसके लिए प्रत्यक्ष को प्रमाण की जरूरत नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User