गोरखपुर में बुलडोजर से लटकाया GENZE का पोस्टर:अखिलेश यादव के पोस्टर पर लिखा जेन-जी के फेवरेट हैं...
गोरखपुर के कूड़ाघाट में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को स्वागत अलग ही ढंग से किया गया। यहां एक बुलडोजर पर अखिलेश यादव का पोस्टर लटकाया गया था। जिसपर लिखा था कि अखिलेश यादव जेन-जी के फेवरेट हैं। वहीं दूसरे बेलडोजर से एक माला लटकाई गई थी। पीडीए का रथ गुजरा तो अखिलेश यादव को वहां बस रूकवाना पड़ा। कार्यकर्ताओं के जोश को देखते हुए वह बस की छत पर आए। अखिलेश यादव का रोड शो गोरखपुर शहर, गोरखपुर ग्रामीण और चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र तक जाएगा। इन तीनों क्षेत्रों में भाजपा और उसके सहयोगी दलों का दबदबा है। चौरी चौरा में वह बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। अखिलेश यादव देवकही में भाजपा के पूर्व नेता विनय कुमार सिंह बिन्नू की 10वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे। इसके साथ ही शहीद बंधु सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस दौरे के जरिए सपा की नजर सवर्ण और PDA वोटों को साधने पर है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)