अलीगढ़ की वूलन मार्केट में लगी आग:सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने पाया काबू

Nov 06, 2026 - 09:58
0
अलीगढ़ की वूलन मार्केट में लगी आग:सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने पाया काबू
अलीगढ़ के रामघाट रोड स्थित क्वार्सी क्षेत्र की लुधियाना वूलन मार्केट में शुक्रवार, 6 नवंबर को आग लग गई। आग की चपेट में आने से कई दुकानों में रखा कपड़ा और अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर सो रहे मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। सभी ने किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई। सूचना पर दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक व्यापारियों का लाखों रुपये का सामान जल चुका था। व्यापारी ने करीब ढाई करोड़ रुपये का माल होने की बात कही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात में मार्केट के अंदर कुछ मजदूर सो रहे थे। इसी दौरान एक मजदूर ने आग लगने का शोर मचाया। आवाज सुनकर रूपेश कुमार समेत अन्य मजदूरों की नींद खुली तो आग तेजी से फैल चुकी थी। रामभूल सिंह, मोनू, अभिषेक, मनोज, जहीर, लवकुश और अरुण ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। मजदूर रूपेश ने आशंका जताई कि किसी ने बाहर से ज्वलनशील वस्तु फेंकी हो सकती है। हालांकि, आग लगने की असली वजह जांच के बाद ही पता चलेगी। व्यापारी टिंकू सिंह ने दमकल और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि आग लगने के करीब आधे घंटे बाद दमकल की गाड़ी पहुंची। तब तक आग काफी फैल चुकी थी और भारी नुकसान हो गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User