दरोगा की वर्दी पहनकर दमकलकर्मी कर रहा वसूली:झांसी में पटाखा शॉप की एनओसी के नाम पर लिए रुपए, वीडियो वायरल हुआ

Nov 04, 2026 - 12:26
0
दरोगा की वर्दी पहनकर दमकलकर्मी कर रहा वसूली:झांसी में पटाखा शॉप की एनओसी के नाम पर लिए रुपए, वीडियो वायरल हुआ
झांसी में दरोगा की वर्दी पहने एक दमकलकर्मी के वसूली करने का मामला सामने आया है। वह दीपावली पर्व पर आतिशबाजी लाइसेंस के लिए दमकल विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने की एवज में रुपए मांग रहा था। मऊरानीपुर दमकल विभाग स्टेशन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एनओसी के एवज में रुपयों का लेनदेन होता दिख रहा है। हालांकि, दैनिक भास्कर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वीडियो में एक व्यक्ति वर्दी पर दो स्टार लगाकर व्यापारियों पर रौब झाड़ रहा था। जांच में पता चला कि वह दरोगा नहीं, बल्कि विभाग का चालक है। जो प्रमोशन होकर एएसआई बन गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय ने बताया कि मऊरानीपुर फायर स्टेशन पर कोई उपनिरीक्षक तैनात नहीं है। पूरा मामला संज्ञान में आया है। वायरल वीडियो और चालक पर लगे आरोपों की गहनता से जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इसमें अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई दोनों शामिल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User