अमरोहा में जमीन विवाद में आत्मदाह की कोशिश:शोरूम उद्घाटन के दौरान व्यक्ति ने खुद के ऊपर डाला पेट्रोल

Nov 11, 2026 - 19:48
0
अमरोहा में जमीन विवाद में आत्मदाह की कोशिश:शोरूम उद्घाटन के दौरान व्यक्ति ने खुद के ऊपर डाला पेट्रोल
अमरोहा जमीन विवाद में एक व्यक्ति ने खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल बोतल से भरे पेट्रोल को छीन लिया। व्यक्ति को अलग ले जाकर समझाया, तब जाकर शांत हुआ। मामला बुधवार दोपहर नगर कोतवाली क्षेत्र का है। 2012 से चल रहा है जमीन को लेकर विवाद शाहिद अली का दूसरे पक्ष के साथ जमीन को लेकर वर्ष 2012 से विवाद चल रहा है। शाहिद का आरोप है कि उनकी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। शोरूम के उद्घाटन के दौरान पहुंचे थे शाहिद बुधवार दोपहर करीब 12 बजे विवादित जमीन पर बने शोरूम का उद्घाटन हो रहा था। इसी दौरान शाहिद अली वहां पहुंचे और आत्महत्या करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस कर रही मामले की जांच नगर कोतवाल चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि शाहिद अली को समझाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के जमीन संबंधी दस्तावेज देखे जाएंगे। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इस संबंध में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User