बरेली में परचम-ए-नियाजिया के साथ उर्स शुरू:खानकाह-ए-आलिया नियाजिया में दस दिवसीय 198वें उर्स का आगाज, जायरीन पहुंचने लगे
बरेली में बुधवार को ख्वाजा कुतुब स्थित खानकाह-ए-आलिया नियाजिया में परचम-ए-नियाजिया लहराने के साथ दस दिवसीय 198वें उर्स का आगाज हुआ। उर्स गुरुवार से शुरू होना था। इसमें शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों और विदेश से जायरीन पहुंचने लगे हैं।
परचम-ए-नियाजिया का जुलूस नौमहला स्थित दरगाह नासिर मियां से रवाना हुआ। इससे पहले दरगाह पर फातिहा और सलाम पेश किया गया।
अंजुमन-ए-साबिरिया चिश्तिया कमेटी के तत्वावधान में जुलूस खानकाह के प्रबंधक जुनैदी मियां नियाजी की अगुवाई में निकला। यह कोतवाली और इस्लामिया कॉलेज होते हुए खानकाह पहुंचा। वहां सज्जादानशीन ने परचमकुशाई की रस्म की।
जुलूस में असकारी मियां नियाजी, अम्मार मियां नियाजी, नकी मियां, फुजैल मियां नियाजी और जैन मियां नियाजी शामिल रहे। सज्जादानशीन परिवार के सदस्य, खादिम और अलग-अलग अंजुमनों के लोग भी जुलूस में शामिल हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)