सोनभद्र में जरूरतमंद बच्चों को बांटी सामग्री:पठन और खाद्य सामग्री दी, स्वच्छता व पढ़ाई के लिए किया प्रेरित

Nov 11, 2026 - 19:48
0
सोनभद्र में जरूरतमंद बच्चों को बांटी सामग्री:पठन और खाद्य सामग्री दी, स्वच्छता व पढ़ाई के लिए किया प्रेरित
रेणुकूट, 11 नवंबर। शुभकामना फाउंडेशन के सहयोग से रेणुकूट रेलवे स्टेशन परिसर में एक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में स्टेशन अधीक्षक कमलेश पांडेय एवं स्टेशन मास्टर अरुण कुमार की उपस्थिति में फाउंडेशन के सहयोगी डॉ. अखिलेश अंशुल एवं रीता जी ने अपनी पुत्री अनीशा कुमारी का प्रथम जन्मदिन मलिन बस्ती के जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया। इस अवसर पर केक काटकर बच्चों के बीच ड्राइंग कॉपी, रंग, बिस्किट, टॉफी एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। बच्चों को नियमित पढ़ाई करने, स्वच्छता अपनाने और शिक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बाल मजदूरी के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए अभिभावकों से बच्चों को विद्यालय भेजने और उनकी शिक्षा पर ध्यान देने की अपील की गई। इस मानवीय पहल की उपस्थित यात्रियों एवं स्थानीय लोगों ने सराहना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User