अंबेडकरनगर की समितियों पर खाद भेजी गई:500 मीट्रिक टन डीएपी और 200 मीट्रिक टन एनपीके पहुंच रहा

Nov 25, 2026 - 07:28
0
अंबेडकरनगर की समितियों पर खाद भेजी गई:500 मीट्रिक टन डीएपी और 200 मीट्रिक टन एनपीके पहुंच रहा
अम्बेडकरनगर में रबी सीजन में किसानों को उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए सहकारिता विभाग ने खाद की आपूर्ति तेज कर दी है। बुधवार को सलारगंज अयोध्या रैक प्वाइंट से जिले के लिए 500 मीट्रिक टन डीएपी की खेप प्राप्त हो होगी। इसे जिले की 38 सहकारी समितियों पर भेजा जा रहा है। इसके अलावा बफर गोदाम से 200 मीट्रिक टन एनपीके (15:15:15) भी समितियों को उपलब्ध कराने के लिए भेजी जा रही है। सहकारिता विभाग के आंकड़ों के मुताबिक रबी वर्ष 2026-27 में नवंबर तक 5967 मीट्रिक टन फास्फेटिक उर्वरक वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष अब तक 7000 मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण किया जा चुका है। यह निर्धारित लक्ष्य का 117 प्रतिशत है। यानी विभाग लक्ष्य से 1033 मीट्रिक टन अधिक उर्वरक का वितरण कर चुका है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार सहकारी समितियों पर वर्तमान में करीब 700 मीट्रिक टन डीएपी, 580 मीट्रिक टन एनपीएस और 2300 मीट्रिक टन यूरिया बिक्री के लिए उपलब्ध है। वहीं बफर गोदाम में 7000 मीट्रिक टन यूरिया और 500 मीट्रिक टन एनपीके का भंडार मौजूद है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता राघवेंद्र प्रताप शुक्ला ने बताया कि जिले की सहकारी समितियों पर यूरिया, डीएपी और एनपीके पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। रैक के माध्यम से लगातार खाद की आपूर्ति की जा रही है। किसानों को खाद के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। वे अपनी नजदीकी सहकारी समितियों के अलावा निजी उर्वरक बिक्री केंद्रों से भी खाद प्राप्त कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User