बरेली में नवदंपति ने किया पौधारोपण:विदाई से पहले दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश, देखभाल का लिया संकल्प
बरेली के नवाबगंज में विवाह समारोह के अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। विदाई से पहले नवदंपति ने पौधा लगाया और उसमें पानी डालकर उसके संरक्षण का संकल्प लिया। इस पहल के जरिए शादी जैसे पारिवारिक आयोजन को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का प्रयास किया गया। लोगों से शादी, जन्मदिन और अन्य शुभ अवसरों पर पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की गई। पौधारोपण के माध्यम से प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने और पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक आयोजनों का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)