डॉक्टर-कांग्रेस नेता विवाद की जांच के लिए 3-सदस्यीय कमेटी गठित:शाहजहांपुर डीएम-एसपी ने बनाई टीम, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट
शाहजहांपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों और कांग्रेस नेताओं के बीच हुए विवाद की जांच के लिए मंगलवार रात तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई। टीम मेडिकल कॉलेज में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखेगी और दोनों पक्षों के बयान दर्ज करेगी। कमेटी को 15 दिन में जांच रिपोर्ट सौंपनी है। एडीएम एफआर, सीएमओ और सीओ सदर करेंगे जांच डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और एसपी सौरभ दीक्षित ने मंगलवार रात जांच कमेटी बनाई। इसमें एडीएम एफआर अरविंद कुमार, सीएमओ और सीओ सदर शुभम वर्मा को शामिल किया गया है। जांच में मेडिकल कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज को भी आधार बनाया जाएगा। मरीज को भर्ती कराने को लेकर हुआ था विवाद 20 नवंबर की शाम मरीज को भर्ती करने को लेकर कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी और उनके साथ आए लोगों का डॉक्टर हर्षवर्धन और डॉक्टर अंशुमन से विवाद हुआ था। दोनों डॉक्टरों ने कांग्रेस नेता समेत अन्य लोगों पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया था। प्राचार्य डॉक्टर राजेश कुमार ने 21 नवंबर को रामजी अवस्थी समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को जेल भेज दिया था। कार्रवाई की मांग को लेकर डॉक्टरों ने एक दिन ओपीडी भी बंद रखी थी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की थी फुटेज जांच की मांग कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता उर्फ मुन्ना ने पदाधिकारियों के साथ दो दिन तक कोतवाली गेट का घेराव किया था। उन्होंने डॉक्टरों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी, लेकिन उनकी मांग पर एफआईआर दर्ज नहीं हुई। जिलाध्यक्ष ने चार घंटे के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की थी। अब कमेटी फुटेज और दोनों पक्षों के बयान के आधार पर यह पता लगाएगी कि विवाद कहां और किसने शुरू किया था। साथ ही मारपीट की शुरुआत किस पक्ष ने की, इसकी भी जांच की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)