अनियंत्रित टेंपो गिरा रोड पर दुर्घटनाग्रस्त:केदार के सिर में गंभीर चोट, हालत नाजुक; गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजने की तैयारी
केदार टेंपो से कहीं जा रहे थे, तभी टेंपो अनियंत्रित होकर गिरा रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में केदार को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टर ऋषि चौधरी ने बताया कि केदार के सिर में गंभीर चोट लगी है और उनकी हालत नाजुक है। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है। बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजने की तैयारी की जा रही है।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद केदार के परिजन अस्पताल पहुंचे। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)