संतकबीरनगर में PET परीक्षा को लेकर स्कूल रहेंगे बंद:सभी बोर्ड के स्कूलों में रहेगा अवकाश, आदेश का पालन न करने पर कार्रवाई

Oct 29, 2026 - 19:11
0
संतकबीरनगर में PET परीक्षा को लेकर स्कूल रहेंगे बंद:सभी बोर्ड के स्कूलों में रहेगा अवकाश, आदेश का पालन न करने पर कार्रवाई
संतकबीरनगर जिले में PET 2026 की लिखित परीक्षा के चलते शुक्रवार को सभी बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार ने शैक्षणिक अवकाश का आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, अशासकीय मान्यता प्राप्त और वित्तविहीन स्कूलों के साथ उच्च माध्यमिक विद्यालय और इंटर कॉलेज भी बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने आदेश की एक कॉपी बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह को भी भेजी है। उन्होंने आदेश का सख्ती से पालन कराने को कहा है। नियम का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि शिक्षकों को स्कूल जाना या नही इसके लिए कोई आदेश नही जारी किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User