अयोध्या में अब जनप्रतिनिधि करेंगे विकास कार्यों की निगरानी:15 दिन में योजनाओं को जमीन पर उतारने का लक्ष्य, बोले अभय सिंह- 17 को रामकथा में जरूर जाऊंगा
अयोध्या शहर के विकास भवन में शुक्रवार को प्रदेश सरकार की ओर से गठित जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की पहली बैठक हुई। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में विकास कार्यों और गरीब कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। अब योजनाओं की प्रगति और काम की गुणवत्ता पर जनप्रतिनिधियों की भी नजर रहेगी। बैठक में विकास के साथ विरासत को जोड़ने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अभियान को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना समिति की प्राथमिकता है। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अगले 15 दिनों में योजनाओं के क्रियान्वयन को धरातल पर उतारने का लक्ष्य तय किया है। अब विकास कार्यों की गुणवत्ता पर रख सकेंगे नजर गोसाईगंज विधायक अभय सिंह ने समिति गठन के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अब जनप्रतिनिधि विकास कार्यों की गुणवत्ता और उनकी प्रगति की समीक्षा कर सकेंगे। सरकार समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए काम कर रही है। बोले अभय सिंह- 17 को रामकथा में जरूर जाऊंगा कुंडा में राजा भैया के यहां आयोजित रामकथा में शामिल होने के सवाल पर अभय सिंह ने कहा कि वह 17 नवंबर को कथा में जरूर जाएंगे। उन्होंने कहा कि जहां श्रीराम की कथा होती है, वहां हनुमान जी विराजमान रहते हैं। ऐसे धार्मिक आयोजनों में वह जरूर शामिल होते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)