अधिवक्ता की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे वकील:कन्नौज में हत्यारों को फांसी देने की मांग की

Nov 13, 2026 - 16:10
0
अधिवक्ता की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे वकील:कन्नौज में हत्यारों को फांसी देने की मांग की
कन्नौज के छिबरामऊ में अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी की हत्या के विरोध में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे वकीलों ने न्याय मार्च निकाला। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय की अगुवाई में जिले के विभिन्न बार एसोसिएशन के अधिवक्ता एकजुट हुए। इस दौरान वकीलों ने अधिवक्ता एकता, सम्मान और सुरक्षा की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की भागीदारी ने घटना के प्रति उनके आक्रोश और एकजुटता को जाहिर किया। तहसील परिसर से मृतक अधिवक्ता के घर तक निकाला मार्च न्याय पदयात्रा छिबरामऊ तहसील परिसर से शुरू हुई। यूपी बार काउंसिल के उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय के नेतृत्व में अधिवक्ता पैदल मार्च करते हुए तिरंगा चौराहा पहुंचे। यहां से सभी अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए मृतक अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी के घर पहुंचे। पूरे रास्ते वकीलों ने एकजुटता का संदेश देते हुए अधिवक्ता सुरक्षा की मांग उठाई। पदयात्रा के दौरान 'अधिवक्ता एकता जिंदाबाद', 'जो हमसे टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा' और 'हत्यारों को फांसी दो, फांसी दो' जैसे नारे गूंजते रहे। मृतक अधिवक्ता के घर पहुंचने के बाद सभी वकीलों ने अनुज चतुर्वेदी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अधिवक्ताओं ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए न्याय की मांग की। तीन बार एसोसिएशन के अधिवक्ता हुए शामिल छिबरामऊ में निकाली गई न्याय पदयात्रा में कन्नौज बार एसोसिएशन, छिबरामऊ बार एसोसिएशन और तिर्वा के अधिवक्ता शामिल हुए। अलग-अलग तहसीलों से पहुंचे वकीलों ने एकजुट होकर अधिवक्ताओं के सम्मान और सुरक्षा की मांग उठाई। अधिवक्ताओं का कहना था कि न्याय व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वकीलों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। अनुज चतुर्वेदी की हत्या ने पूरे अधिवक्ता समाज को झकझोर दिया है। न्याय मार्च के जरिए वकीलों ने संदेश दिया कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मुद्दों पर पूरा समाज एकजुट है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User