बरेली के रामगंगा चौबारी घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब:स्नान को पहुंचे लाखों श्रद्धालु, मिनी कुंभ सा नजारा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

Nov 24, 2026 - 09:13
0
बरेली के रामगंगा चौबारी घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब:स्नान को पहुंचे लाखों श्रद्धालु, मिनी कुंभ सा नजारा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा
कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बरेली के रामगंगा स्थित चौबारी घाट पर सुबह से ही आस्था की डुबकी लगाने के लिए लाखों श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। घाट पर मिनी कुंभ जैसा नजारा देखने को मिल रहा है, जहां श्रद्धालु मां गंगा में स्नान कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं। चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा, मिशन शक्ति और एंटी रोमियो स्क्वायड तैनात मेले में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष रूप से महिला पुलिसकर्मियों के साथ-साथ एंटी रोमियो स्क्वायड की तैनाती की गई है और मिशन शक्ति केंद्र भी बनाए गए हैं। इसके अलावा पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के जरिए की जा रही है, जिसके लिए एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। भीड़ नियंत्रण को बने अलग घाट, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था घाट पर एक ही जगह भीड़ इकट्ठी न हो, इसके लिए स्नान के अलग-अलग घाट तैयार किए गए हैं। महिलाओं की सुविधा के लिए अलग से चेंजिंग रूम और नगर निगम की ओर से मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की गई है। मेले में अपनों से बिछड़ने वालों की मदद के लिए खोया-पाया केंद्र भी सक्रिय है। आला अधिकारी मौके पर मुस्तैद, पानी में गोताखोरों की भी तैनाती प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी खुद मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। एसपी सिटी चिराग जैन और एसपी साउथ अंशिका वर्मा के नेतृत्व में कई सर्किल ऑफिसर, इंस्पेक्टर और दरोगाओं की ड्यूटी लगाई गई है। किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए नदी में एसडीआरएफ की टीम और गोताखोरों को तैनात किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User