अयोध्या में महिला पर जानलेवा हमला:आरोपी फरार; पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की
अयोध्या के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के गयासुद्दीनपुर गांव में किसान के घर में घुसकर 1.30 लाख रुपए लूटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने घर में रखी नकदी लेकर भागने के दौरान महिला के साथ मारपीट की और उस पर जानलेवा हमला किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भैंस बेचकर मिले थे रुपए गयासुद्दीनपुर निवासी दुर्गेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी भैंस बेची थी। इससे मिले 1.30 लाख रुपए घर में रखे थे। आरोप है कि गांव का ही नीरज कुमार पासवान घर में घुसा और नकदी लेकर फरार हो गया। महिला के साथ भी की मारपीट पीड़ित के मुताबिक, वारदात के दौरान घर में मौजूद विमलेश कुमारी के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि महिला पर जानलेवा हमला किया गया। घटना के बाद परिवार में दहशत फैल गई। पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट दुर्गेश कुमार ने शुक्रवार को बीकापुर कोतवाली पहुंचकर शिकायत दी। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी और लूटी गई रकम बरामद कराने की मांग की। बीकापुर कोतवाल देवेंद्र पांडे ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)