कांग्रेस में लौट सकते हैं दो पूर्व विधायक:बुलंदशहर में बंशी पहाड़िया और दिलनवाज खान लड़ सकते हैं चुनाव
आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी समीकरण उलट पुलट सकते हैं। कांग्रेस-सपा के संभावित गठबंधन के एलान के बाद जिले की राजनीति तेजी के साथ बदलेगी। कई मौजूदा और पूर्व विधायको और दावेदार अपना पाला बदल सकते है। इसी के चलते वह अभी से बड़े नेताओं के सम्पर्क में आ गए हैं। सपा की तरफ से कांग्रेस को दी जाने वाली सीटों की सूची में बुलंदशहर की 2 सीट स्याना और खुर्जा शामिल है। यह दोनों सीट वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीती थीं। खुर्जा से बंशी पहाड़िया तो स्याना से दिलनवाज खान जीते थे। 2017 के सपा-कांग्रेस के गठबंधन में भी इन दोनों सीटों के अलावा शिकारपुर विधानसभा भी कांग्रेस के खाते में आई थी। खुर्जा से बंशी पहाड़िया अब सपा में हैं तो दिलनवाज रालोद में है। ऐसे में यदि यह दोनों सीट कांग्रेस के खाते में जाएंगी तो बहुत हद तक संभावना है कि दोनों पूर्व विधायक दोबारा कांग्रेस के सिम्बल पर चुनाव लड़ते देखे जा सकते हैं। बुलंदशहर सदर सीट उलझाएगी गणित कांग्रेस बुलंदशहर की सदर सीट पर भी मजबूती से दावा कर रही है। यदि बुलंदशहर सदर सीट कांग्रेस के खाते में जाती है तो बहुत सम्भावना है कि खुर्जा से सपा उम्मीदवार को कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़वाया जाएगा। ऐसे में बंशी पहाड़िया की दावेदारी ज्यादा मजबूत होगी। भाजपा के कई दावेदार बदलेंगे पाला विधानसभा चुनाव में टिकट की आस लगाए बैठे भाजपा के भी कई मजबूत दावेदार पाला बदल सकते हैं। अनूपशहर से ब्लॉक प्रमुख मनोज प्रधान पहले ही पाला बदलकर बसपा में जा चुके हैं। संभावना है कि भाजपा के कई मजबूत दावेदार गठबंधन या बसपा में भी जा सकते है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)