कॉलेज प्रबंध समिति का कार्यकाल खत्म:लखीमपुर में मेंबर ने सभापति से सदस्यों की सूची और चुनाव की तारीख बताने की मांग की

Nov 27, 2026 - 13:26
0
कॉलेज प्रबंध समिति का कार्यकाल खत्म:लखीमपुर में मेंबर ने सभापति से सदस्यों की सूची और चुनाव की तारीख बताने की मांग की
लखीमपुर खीरी के सिंगाही कस्बे में राजा प्रताप विक्रम शाह इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति का कार्यकाल खत्म हो चुका है। नई समिति के चुनाव को लेकर अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। इस पर संस्था के सदस्यों ने सवाल उठाए हैं। सदस्य उमाकांत जायसवाल ने सभापति अनूप कुमार बाजपेयी को पत्र देकर वैध सदस्यों की सूची और चुनाव का पूरा कार्यक्रम मांगा है। पत्र में बताया गया है कि इस बारे में 28 अक्टूबर 2026 को भी आवेदन दिया गया था। एक महीने बाद भी सूची या चुनाव कार्यक्रम की जानकारी नहीं मिली। जायसवाल ने कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए वैध साधारण सदस्यों की अंतिम मतदाता सूची और चुनाव कार्यक्रम समय पर देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जानकारी न मिलने से चुनाव प्रक्रिया पर असर पड़ रहा है। उन्होंने नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी, मतदान और मतगणना की तारीखें व समय बताने की मांग की है। साथ ही मतदाता सूची पर आपत्ति दर्ज कराने और उसके निपटारे की समय-सीमा सार्वजनिक करने को कहा है। जायसवाल ने उम्मीद जताई कि सूची और चुनाव कार्यक्रम जल्द सार्वजनिक किए जाएंगे, ताकि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User