BJP हर बूथ पर 24 अक्टूबर को लागाएगी कैंप:कानपुर जिलाध्यक्ष बोले- शादी के बाद आईं बेटियों के नाम भी जुडवाएं कार्यकर्ता

Oct 23, 2026 - 19:57
0
BJP हर बूथ पर 24 अक्टूबर को लागाएगी कैंप:कानपुर जिलाध्यक्ष बोले- शादी के बाद आईं बेटियों के नाम भी जुडवाएं कार्यकर्ता
BJP ने नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान तेज कर दिया है। कानपुर में शुक्रवार को नवीन मार्केट स्थित जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर सक्रिय रहकर पात्र युवाओं का मतदाता पंजीकरण कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नया मतदाता पंजीकरण से वंचित न रहे। इसके लिए सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर सक्रिय रहें और युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक करें। 24 अक्टूबर को सभी पोलिंग स्टेशनों पर लगेंगे शिविर अनिल दीक्षित ने बताया कि 12 अक्टूबर से 12 नवंबर तक विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 1 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवक-युवतियों का मतदाता पंजीकरण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि 24 अक्टूबर को सभी पोलिंग स्टेशनों पर विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर लगाए जाएंगे। कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वे इन शिविरों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करें और पात्र नागरिकों का पंजीकरण सुनिश्चित कराएं। शादी के बाद दूसरे स्थान पर आई बेटियों के नाम भी जुड़वाएंगे बैठक में विवाह के बाद दूसरे स्थान पर आई बेटियों और बहुओं का नाम उनके वर्तमान पते पर मतदाता सूची में जुड़वाने में सहयोग करने पर भी जोर दिया गया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता पात्र नागरिकों को पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी दें, ताकि कोई भी योग्य व्यक्ति मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। जिला पदाधिकारी बैठक में रहे मौजूद बैठक में जिला महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा, अवधेश सोनकर, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सीमा एमबीए, राधा सैनी, जीतू कश्यप, सुरेश गुप्ता, जिशान अहमद, हर्षित श्रीवास्तव 'लाला', शिवेंद्र दुबे, श्याम कुमार, रवि सिंह, मनीष दीक्षित और पीयूष आनंद सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User