बागपत-मेरठ हाईवे पर दीपावली के मौके पर उद्घाटन:टटीरी रेलवे ओवरब्रिज के उद्घाटन के दौरान मौजूद जनप्रतिनिधि
बागपत-मेरठ हाईवे पर टटीरी रेलवे ओवरब्रिज बनकर तैयार हो गया है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर इसे वाहनों के लिए खोल दिया। दीपावली के मौके पर लोगों को यह सुविधा मिली। कार्यक्रम में राज्यमंत्री कृष्णपाल मलिक, आरएलडी सांसद राजकुमार सागवान, भाजपा विधायक योगेश धामा और आरएलडी-भाजपा के नेता मौजूद रहे। आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे। स्थानीय लोगों के मुताबिक ओवरब्रिज से बागपत और मेरठ के साथ हरियाणा आने-जाने वाले लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे पहले रूट डायवर्जन के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले दो साल से वे इस परेशानी का सामना कर रहे थे। व्यापारियों ने कहा कि ओवरब्रिज से व्यापारी वर्ग को भी लाभ मिलेगा। वाहन चालकों ने बताया कि वे लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। पुल खुलने के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। समय-समय पर काम का निरीक्षण राज्यमंत्री कृष्णपाल मलिक ने कहा कि सांसद राजकुमार सागवान समय-समय पर काम का निरीक्षण करते रहे। रेलवे अधिकारियों ने काम समय पर पूरा किया। उन्होंने कहा कि इससे लोगों का सफर आसान होगा और समय बचेगा। विधायक योगेश धामा ने कहा कि यह पुल उनके विधानसभा क्षेत्र में आता है। उन्होंने बताया कि समय-समय पर काम का निरीक्षण किया गया और संबंधित विभागों ने इसे तय समय पर पूरा किया। सांसद राजकुमार सागवान ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने ऐसे काम किए हैं, जो पहले कोई सरकार नहीं कर पाई। उन्होंने वाहन चालकों से सावधानी से यात्रा करने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)