उन्नाव में सफाईकर्मियों को गर्म वर्दी और सुरक्षा किट बांटी:दीपावली पर नपा ने कर्मचारियों को सम्मानित किया, पालिकाध्यक्ष बोले- सफाई पहली प्राथमिकता
उन्नाव में धनतेरस और दीपावली के मौके पर नगर पालिका ने सफाई मित्रों को गर्म वर्दी, सुरक्षा किट और मिठाई बांटी। शनिवार को पार्क व्यू पैलेस में स्वच्छता प्रहरी सम्मान समारोह हुआ। इसमें हजारों सफाई मित्रों और स्वच्छता सैनिकों को सम्मानित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता भानू मिश्रा ने कहा कि सफाई कर्मचारी नगर पालिका परिवार का हिस्सा हैं। शहर की सफाई व्यवस्था बनाए रखने में हर कर्मचारी की भूमिका है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को सर्दियों में सुबह से देर तक अलग-अलग जगहों पर काम करना पड़ता है। उनकी सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखकर गर्म वर्दी और सुरक्षा किट दी गई है। श्वेता भानू मिश्रा और पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवीण मिश्रा भानू ने सफाई मित्रों को दीपावली की मिठाई, गर्म वर्दी और सुरक्षा किट बांटी। प्रवीण मिश्रा भानू ने कर्मचारियों के साथ बैठकर चाय-नाश्ता किया और उनका हालचाल जाना। उन्होंने कर्मचारियों से उनकी काम की जिम्मेदारियों पर भी बात की। प्रवीण मिश्रा भानू ने कहा कि जब लोग सुबह घरों में आराम कर रहे होते हैं, तब सफाई मित्र सड़कों और गलियों की सफाई में जुटे रहते हैं। त्योहारों पर भी उनकी ड्यूटी जारी रहती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)