बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत:बरेली में दो युवक घायल, पेपर देने जा रहे तीन युवक
रामपुर जिले के सुहावा गांव में सोमवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार युवक सूरज पाल की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी आशीष और आकाश घायल हो गए। तीनों युवक एक ही बाइक से पेपर देने शाहबाद जा रहे थे। सुबह करीब पौने दस बजे फातिमा डिग्री कॉलेज के सामने शाहबाद की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि बाइक चला रहे सूरज पाल की मौके पर ही मौत हो गई। सिधौली गांव के रहने वाले थे तीनों युवक
मृतक सूरज पाल पुत्र हरिओम, थाना मीरगंज क्षेत्र के सिधौली गांव का निवासी था। बाइक पर उसके साथ आशीष (27) पुत्र विमल और आकाश (26) पुत्र रूपचंद भी सवार थे। दोनों युवक भी सिधौली गांव के रहने वाले हैं। हादसे में दोनों घायल हो गए। तीनों युवक परीक्षा देने के लिए शाहबाद जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। डायल 112 पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने सूरज पाल के परिजनों को भी हादसे की जानकारी दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। शव पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेजा
पुलिस ने सूरज पाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)