जांच के नाम पर छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न बंद हो:अमरोहा में समाजवादी व्यापार सभा ने जताया विरोध, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
अमरोहा में दीपावली से ठीक पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जांच के नाम पर छोटे दुकानदारों को परेशान किए जाने का मामला गरमा गया है। इस उत्पीड़न और अवैध वसूली की शिकायतों को लेकर समाजवादी व्यापार सभा ने सोमवार को जोरदार विरोध जताया। संगठन ने स्पष्ट किया कि दीपावली के मौके पर हलवाई, परचून व्यापारियों और छोटे दुकानदारों को डराया-धमकाया जा रहा है, जिससे व्यापारी वर्ग में भारी आक्रोश और खौफ का माहौल है। जिलाधिकारी के जरिए राज्यपाल को भेजा ज्ञापन सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे समाजवादी व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष सर्वेश सैनी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। वहां कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि दीपावली के सीजन में मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री की मांग बढ़ जाती है। इसका फायदा उठाकर अलग-अलग जिलों में विभागीय अफसर छोटे कारोबारियों पर बेजा दबाव बना रहे हैं। मिलावटखोरी पर कार्रवाई का समर्थन व्यापार सभा ने अपना रुख साफ करते हुए कहा कि संगठन किसी भी सूरत में मिलावटखोरी का समर्थन नहीं करता है और दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। हालांकि, मिलावट की आड़ में ईमानदारी से अपना छोटा-मोटा कामधंधा चलाकर परिवार का पेट पालने वाले दुकानदारों को निशाना बनाना पूरी तरह से गलत है। जांच के नाम पर केवल भय का माहौल तैयार किया जा रहा है। शिकायतों के निवारण के लिए रखीं 7 मांगें उत्पीडन पर रोक लगाने के लिए संगठन ने शासन के सामने 7 प्रमुख मांगें रखी हैं। इसमें अधिकारियों द्वारा बिना वजह के निरीक्षण रोकने, किसी भी कार्रवाई के दौरान पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया का पालन करने, अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर दोषी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करने, दुकानदारों को डराने के बजाय जागरूक करने के लिए अभियान चलाने और हर जिले में व्यापारियों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए एक प्रभावी व्यवस्था लागू करने की मांग शामिल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)