टोपी और मास्क लगाकर काशी की गलियों में घूमे वीरेंद्र:बाबा विश्वनाथ के दरबार में की पूजा,बोले-जहां महादेव का बुलावा आ जाए,वही सौभाग्य है

Nov 02, 2026 - 14:27
0
टोपी और मास्क लगाकर काशी की गलियों में घूमे वीरेंद्र:बाबा विश्वनाथ के दरबार में की पूजा,बोले-जहां महादेव का बुलावा आ जाए,वही सौभाग्य है
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग सोमवार को धर्म नगरी काशी पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सहवाग ने काशी यात्रा की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, “जहां महादेव का बुलावा आ जाए, वहां जाना अपने आप में सौभाग्य है।” सहवाग टोपी और मास्क लगाकर आम श्रद्धालु की तरह बनारस की गलियों में घूमते रहे। इस दौरान उन्हें कोई पहचान नहीं सका। उन्होंने वाराणसी के विभिन्न मंदिरों में भी दर्शन-पूजन किया। काशी विश्वनाथ मंदिर में सहवाग ने करीब आधे घंटे तक बैठकर भगवान शिव की आराधना की और 'ॐ नमः शिवाय' का जाप किया। चौक थाने से मंदिर के गेट नंबर-4 तक वह पैदल पहुंचे। उनकी सादगी भरी काशी यात्रा की तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User