बिजनौर में NCC कैडेट्स ने निकाली रैली:हेलमेट-सीट बेल्ट लगाने की अपील, नियमों के पालन की शपथ दिलाई
बिजनौर जिले में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के मकसद से नवंबर 2026 के 'यातायात माह' का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। सोमवार को दोपहर 12 बजे पुलिस लाइन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान एडीएम प्रशासन और एसपी सिटी ने संयुक्त रूप से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम ने दिलाई यातायात नियमों के पालन की शपथ अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद और अन्य विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में इस यातायात माह की शुरुआत कराई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों और पुलिसकर्मियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए नियमों का मुस्तैदी से पालन करने की शपथ भी दिलाई गई। हेलमेट, सीट बेल्ट और नियंत्रित गति सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी समारोह को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए नियमों का सख्ती से पालन करना बेहद जरूरी है। वाहन चलाते समय बरती गई थोड़ी सी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। इसके अलावा, तय गति सीमा में वाहन चलाने, गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने और नशे की हालत में ड्राइविंग से बचने की सख्त हिदायत दी गई। महीने भर पूरे जिले में चलाया जाएगा विशेष जागरूकता अभियान कार्यक्रम के समापन पर एनसीसी कैडेट्स और यातायात पुलिसकर्मियों की एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से कैडेट्स ने आम जनता को सड़क सुरक्षा का महत्व समझाया। अधिकारियों ने बताया कि इस पूरे महीने जिले भर में अलग-अलग माध्यमों से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)