संगीत सोम ने सपा पर निशाना साधा:कहा- अतीक का कुत्ता मुलायम सिंह यादव से हाथ मिलाता था; रालोद पर बयान को गलत तरीके से पेश करने की बात कही

Nov 02, 2026 - 14:27
0
संगीत सोम ने सपा पर निशाना साधा:कहा- अतीक का कुत्ता मुलायम सिंह यादव से हाथ मिलाता था; रालोद पर बयान को गलत तरीके से पेश करने की बात कही
मेरठ के सरधना से भाजपा के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने वह समय नहीं देखा, जब अतीक का कुत्ता मुलायम सिंह यादव से हाथ मिलाता था। उन्होंने रालोद को डेढ़ जिले की पार्टी कहने वाले अपने बयान पर भी सफाई दी। सोम ने कहा कि यह बयान हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर दिया गया था और इसे गलत तरीके से पेश किया गया। सोमवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने नानू गंगनहर पुल स्थित चौधरी दलेल सिंह कॉलेज में दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया। समारोह को संबोधित करते हुए सोम ने कहा कि योगी सरकार को कोई नहीं हटा सकता। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में सरकार की कानून-व्यवस्था की सराहना हो रही है। सोम ने कहा कि जो अपराधी अभी बचे हैं, उनका सफाया विधानसभा चुनाव के बाद होना तय है। उन्होंने सपा के एक जिलाध्यक्ष के उस बयान की निंदा की, जिसमें शादी में पढ़े जाने वाले मंत्रों को गाली के समान बताया गया था। सोम ने इसे धार्मिक परंपराओं का अपमान बताते हुए सपा पर निशाना साधा। समारोह में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विमल शर्मा, प्रीतिश ठाकुर, मनोज चौहान, सतेंद्र भराला, मोहन किनोनी, भारत भूषण और आदेश कसाना मौजूद रहे। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी समारोह में शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User