बाइक सवार दूध वाले को दबंगों ने पीटा:सिर और पैर में आई चोट, अस्पताल में भर्ती, आरोपी फरार

Sep 28, 2026 - 11:42
0
बाइक सवार दूध वाले को दबंगों ने पीटा:सिर और पैर में आई चोट, अस्पताल में भर्ती, आरोपी फरार
ग्रेटर नोएडा में आधा दर्जन दबंगों ने एक दूध वाले को रास्ते में रोककर मारपीट की। दूध लेकर जा रहे जगदीश भाटी पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। यह घटना कासना थाना क्षेत्र की है। घरबरा गांव के जगदीश भाटी रविवार रात दूध बांटने जा रहे थे। लूक्सर गांव से पहले अज्ञात लोगों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। जगदीश ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने रॉड से उनके शरीर पर वार किया। जब वह सड़क पर गिर गए, तो हमलावर उन्हें अधमरा छोड़कर फरार हो गए। सभी हमलावरों ने मुंह पर मास्क पहने हुए थे। परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और पीड़ित को अस्पताल में भर्ती किया गया। घायल का मेडिकल कराया गया, उनके पैर में चोट लगी है। कासना थाना प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शुरुआती जांच में यह आपसी विवाद का मामला लग रहा है, क्योंकि पीड़ित ने कुछ दिन पहले गांव में हुए विवाद की बात बताई है। हमलावरों की तलाश जारी है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User