चोरी कबूल कराने के लिए युवक को पीटा, दरोगा-सिपाही निलंबित:मैनपुरी में कैंटीनकर्मी से अमानवीय व्यवहार का आरोप, एसपी ने जांच के बाद की कार्रवाई

Sep 28, 2026 - 11:42
0
चोरी कबूल कराने के लिए युवक को पीटा, दरोगा-सिपाही निलंबित:मैनपुरी में कैंटीनकर्मी से अमानवीय व्यवहार का आरोप, एसपी ने जांच के बाद की कार्रवाई
मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र में कैंटीनकर्मी से कथित मारपीट और प्रताड़ना के मामले में पुलिस महकमे ने कार्रवाई की है। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने प्रथम दृष्टया जांच में दोषी पाए जाने पर दरोगा विदित कुमार और आरक्षी लकी कपासिया को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच सीओ कुरावली सच्चिदानंद सिंह कर रहे हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं पीड़ित परिवार की तरफ से लगातार अधिकारियों से न्याय के लिये शिकायत की जा रही थी। फिलहाल पीड़ित युवक का उपचार चल रहा है। कुरावली कस्बे के रहने वाले हरिदास ने 24 सितंबर को एसपी को शिकायती पत्र दिया था। उनका कहना है कि उनका बेटा अजय एक कैंटीन जनरल स्टोर पर काम करता है। कैंटीन में चोरी की घटना होने पर अजय और कैंटीन मालिक ने पुलिस को सूचना दी थी। आरोप है कि 10 सितंबर को कैंटीन मालिक अजय को अपने साथ कुरावली थाने ले गया। वहां थाना परिसर में बने एक कमरे में उसे बंद कर दिया गया। हरिदास ने आरोप लगाया कि चोरी का जुर्म कबूल कराने के लिए पुलिसकर्मियों ने अजय के साथ मारपीट की और उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि प्रताड़ना के दौरान उसके प्राइवेट पार्ट पर पेट्रोल डाला गया। मामले की शिकायत मिलने के बाद एसपी ने सीओ कुरावली को जांच सौंपी। जांच के दौरान पुलिसकर्मियों की भूमिका प्रथम दृष्टया संदिग्ध पाए जाने पर एसपी ने दरोगा विदित कुमार और आरक्षी लकी कपासिया को निलंबित कर दिया। अब मामले की विस्तृत जांच सीओ कुरावली कर रहे हैं। जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सीओ कुरावली सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है प्रथम दृष्टया जांच रिपोर्ट आने के बाद दो पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है फिलहाल मामले की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User