अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:देवरिया में धान बिक्री का रजिस्ट्रेशन कराकर घर लौट रहे थे
देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र में रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। वह धान बिक्री का रजिस्ट्रेशन कराकर घर लौट रहे थे। हादसा रात करीब 9 बजे बंजरिया मोड़ के पास हुआ। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां रात करीब 10 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बंजरिया गांव निवासी लल्लन कोहार (70) पिता भारदुल कोहार के रूप में हुई है। वह रविवार को धान बिक्री का रजिस्ट्रेशन कराने तरकुलवा कस्बे गए थे। काम पूरा करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बंजरिया मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन उन्हें जिला मुख्यालय स्थित महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोलफील्ड से रिटायर होने के बाद गांव में कर रहे थे खेती परिजनों के मुताबिक, लल्लन कोहार वर्ष 2005 में धनबाद स्थित कोलफील्ड से रिटायर हुए थे। इसके बाद से वह गांव में रहकर खेती-बाड़ी करते थे। उनके परिवार में बेटे दशरथ और पिंटू उर्फ राजू समेत अन्य परिजन हैं। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)