बाल दिवस पर प्रयागराज में शिक्षकों और बच्चों में मुकाबला:टैगोर पब्लिक स्कूल में 2 विकेट से जीती शिक्षकों की टीम

Nov 14, 2026 - 20:37
0
बाल दिवस पर प्रयागराज में शिक्षकों और बच्चों में मुकाबला:टैगोर पब्लिक स्कूल में 2 विकेट से जीती शिक्षकों की टीम
बाल दिवस के अवसर पर प्रयागराज के टैगोर पब्लिक स्कूल (टीपीएस) में शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच रोमांचक क्रिकेट मुकाबला हुआ। वार्षिक बाल दिवस प्रदर्शनी मैच में दोनों टीमों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया। छात्रों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 153 रन बनाए, लेकिन शिक्षक टीम ने शानदार संघर्ष करते हुए आठ विकेट खोकर 156 रन बना लिए और दो विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच का उद्घाटन स्कूल के प्रबंधक अमित खन्ना और प्रधानाचार्या अर्चना तिवारी ने किया। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी छात्रों की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए 153 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में शिक्षक टीम को छात्रों के गेंदबाजों ने कड़ी चुनौती दी। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से मुकाबला रोमांचक हो गया और अंतिम ओवरों तक परिणाम को लेकर अनिश्चितता बनी रही। हालांकि, शिक्षकों ने दबाव में संयम बनाए रखा और आठ विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सिद्धार्थ मिश्रा को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि अंकित सहगल को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के सम्मान से नवाजा गया। समापन पर अमित खन्ना और अर्चना तिवारी ने विजेता शिक्षक टीम और उपविजेता छात्र टीम को ट्रॉफी प्रदान की। मैच के दौरान मैदान पर उत्साह और खेल भावना का माहौल रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User