पुलिसकर्मियों ने बीच सड़क पर काटा केक, VIDEO:बुलंदशहर में स्कूटी खड़ी कर फुलझड़ियां जलाकर आतिशबाजी की
बुलंदशहर में पुलिसकर्मियों ने सड़क पर जन्मदिन का जश्न मनाया है। इसका वीडिया शनिवार शाम को सामने आया है। वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी सड़क के बीच स्कूटी खड़ी करके केक काटते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उनके साथ दो अन्य युवक भी मौजूद हैं। सभी एक-दूसरे को केक खिलाकर मस्ती कर रहे हैं। मामला शुक्रवार रात करीब 10 बजे नगर कोतवाली के नर्सल घाट चौकी के पास का है। सीओ सिटी ने वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी ने दिए जांच के आदेश सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी पुलिसकर्मी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)