श्रावस्ती में 23 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर:श्रावस्ती में कार्यक्षेत्र बदलाव हुए, कई पुलिस लाइन भेजे गए
श्रावस्ती में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों और पुलिस विभाग के कामकाज को बेहतर बनाने के लिए 23 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। शनिवार रात 9 बजे पुलिस विभाग ने आदेश जारी कर इसकी जानकारी दी।
कई पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि कुछ को थानों और विभिन्न शाखाओं में नई जिम्मेदारी दी गई है। मॉनिटरिंग सेल और चौकियों में हुआ फेरबदल प्रभारी मॉनिटरिंग सेल निरीक्षक चौधरीराम यादव को पुलिस लाइन भेजा गया है। थाना इकौना के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश यादव को मॉनिटरिंग सेल का प्रभारी बनाया गया है। चौकी प्रभारी सीताद्वार अरुण कुमार सिंह, अफजल सलीम खां, विवेक पाण्डेय और रामआशीष को पुलिस लाइन भेजा गया है। चौकी प्रभारी पटिझिया अनुराग सिंह को चौकी प्रभारी रमवापुर, थाना नवीन मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, नवीन मॉडर्न थाना श्रावस्ती में तैनात वेदप्रकाश यादव, मनोज निषाद, सत्यप्रकाश सिंह और राममूरत कुशवाहा को पुलिस लाइन भेजा गया है। कई पुलिसकर्मियों को दूसरे थानों में मिली तैनाती थाना गिलौला से अजय सिंह यादव को थाना सिरसिया भेजा गया है। जमुनहा क्षेत्र में तैनात विनायक सिंह को थाना मल्हीपुर से थाना सिरसिया भेजा गया है। इकौना की महिला उपनिरीक्षक अर्चना का भी थाना सिरसिया तबादला किया गया है। थाना सोनवा में तैनात सुभाष चन्द्र और महिला उपनिरीक्षक शिल्पी को पुलिस लाइन भेजा गया है। हरदत्तनगर गिरंट से गौरव कुमार शाही को थाना सिरसिया भेजा गया है। मल्हीपुर से सूरज कुमार गौड़ को पुलिस लाइन भेजा गया है। चौकी प्रभारी रमवापुर संदीप कुमार को चुनाव सेल की जिम्मेदारी दी गई है। चुनाव सेल में भी हुआ बदलाव थाना सिरसिया में तैनात अमरनाथ तिवारी और सुरेश चन्द्र को नवीन मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती भेजा गया है। मोहम्मद सरफराज खान को थाना सिरसिया से थाना हरदत्तनगर गिरंट और कोतवाली भिनगा में तैनात ज्ञान सिंह को थाना सोनवा भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, यह बदलाव विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों और थानों में सरकारी कामकाज बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को आदेश का तत्काल पालन करने और अनुपालन रिपोर्ट डाक से भेजने के निर्देश दिए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)