SSR को लेकर कानपुर BJP दक्षिण ने की बैठक:17 नंवबर से शुरूआत, जिलाध्यक्ष बोले- कार्यकर्ता नए मतदाताओं का नाम जुडवाएं

Nov 14, 2026 - 22:51
0
SSR को लेकर कानपुर BJP दक्षिण ने की बैठक:17 नंवबर से शुरूआत, जिलाध्यक्ष बोले- कार्यकर्ता नए मतदाताओं का नाम जुडवाएं
भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण जिला कार्यालय में आगामी 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक चलने वाले विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (SSR) अभियान को लेकर तैयारी बैठक आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभियान को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि SSR अभियान लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। अभियान के तहत मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम जुड़वाने के साथ ही नए मतदाताओं को भी सूची में शामिल कराया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने पर जोर दिया। साथ ही कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर संपर्क कर लोगों को जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम, पता और अन्य विवरणों में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसे भी नियमानुसार ठीक कराया जाए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। बैठक में अभियान के प्रभावी संचालन के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया। इस दौरान जिला महामंत्री गणेश शुक्ला, जसविंदर सिंह, पवन दीक्षित, जिला मीडिया प्रभारी संजीव बेरी, अनिल पाल, विक्की मूरजानी, अंकुर गुप्ता, प्रदीप गुप्ता और पप्पू पंडित सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User