बार चुनाव में 23 पदों के लिए 31 प्रत्याशी:दूसरे दिन 15 ने दाखिल किए नामांकन, अध्यक्ष पद पर दो और महामंत्री पद पर तीन उम्मीदवार
श्रावस्ती के मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन श्रावस्ती के वार्षिक चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। नामांकन के दूसरे दिन गुरुवार को शाम 5 बजे तक 15 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए। कार्यकारिणी के 23 पदों के सापेक्ष अब तक कुल 31 प्रत्याशी मैदान में उतर चुके हैं। इससे चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने के आसार हैं। अध्यक्ष पद पर दो, महामंत्री पद पर तीन प्रत्याशी एल्डर कमेटी के चेयरमैन सालिकराम पांडेय के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए दिनेश कुमार पाठक और विनोद कुमार श्रीवास्तव ने नामांकन कराया, जबकि महामंत्री पद पर चंद्र कुमार मिश्र, वेदप्रकाश मिश्र और अभिषेक त्रिपाठी ने पर्चा दाखिल किया। मध्य उपाध्यक्ष पद पर अमरेंद्र सिंह, संयुक्त मंत्री (प्रकाशन) पद पर मेराज अहमद, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राधेश्याम यादव तथा कोषाध्यक्ष पद पर सदानंद त्रिपाठी ने नामांकन किया। वरिष्ठ और कनिष्ठ सदस्य पदों पर भी नामांकन इसके अलावा वरिष्ठ सदस्य पदों पर धर्मराज पाठक, नीरज कुमार पांडेय और राजीव टंडन ने, जबकि कनिष्ठ सदस्य पदों पर अंकित कुमार शुक्ल, रवीश कुमार पाठक और मोहम्मद सलीम राइनी ने पर्चा दाखिल किया। कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की संभावना बार एसोसिएशन के महामंत्री सतीश कुमार मौर्य ने बताया कि कई पदों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन होने की संभावना है। नामांकन के दौरान एल्डर कमेटी के सदस्य राम चरण यादव और प्रेम शंकर पाठक मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)