कौशांबी मेडिकल कॉलेज में पांच हार्ट अटैक मरीजों का इलाज:टेनेक्टेप्लेज इंजेक्शन से थक्के घोले, प्रयागराज में स्टेंट लगाए गए; प्राचार्य ने बताया, सभी की सेहत में सुधार

Nov 05, 2026 - 17:10
0
कौशांबी मेडिकल कॉलेज में पांच हार्ट अटैक मरीजों का इलाज:टेनेक्टेप्लेज इंजेक्शन से थक्के घोले, प्रयागराज में स्टेंट लगाए गए; प्राचार्य ने बताया, सभी की सेहत में सुधार
कौशांबी के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में अक्टूबर में हार्ट अटैक के पांच मरीजों को समय पर इलाज दिया गया। मरीजों को टेनेक्टेप्लेज इंजेक्शन देकर खून के थक्के घोले गए। इसके बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय भेजा गया। वहां हृदय रोग विशेषज्ञों ने जरूरत के अनुसार स्टेंट लगाए। इलाज के बाद पांचों मरीजों की सेहत में सुधार हुआ। समय पर इलाज से बचाई जा सकती है जान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने गुरुवार शाम 4 बजे प्रेस नोट जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हार्ट अटैक के गंभीर मामलों में समय पर इलाज मिलने से मरीजों की जान बचाई जा सकती है। इसी उद्देश्य से कॉलेज में हार्ट अटैक उपचार केंद्र चलाया जा रहा है। यहां मरीजों की तुरंत जांच कर हार्ट अटैक की पहचान की जाती है और जरूरत के अनुसार इलाज दिया जाता है। प्राचार्य ने कहा कि जिले के मरीजों को समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराना कॉलेज का उद्देश्य है। केंद्र में गंभीर मरीजों को तत्काल उपचार दिया जाता है। जरूरत पड़ने पर उच्च चिकित्सा केंद्रों से संपर्क कर आगे का इलाज कराया जाता है। मेडिकल टीम ने निभाई भूमिका इस इलाज में मेडिसिन विभाग की डॉ. सुरभि प्रकाश, वरिष्ठ सलाहकार डॉ. ए.के. सिंह और डॉ. संजीव सिंह का योगदान रहा। इसके अलावा डॉ. संजय सोनकर, डॉ. अमित सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. साहिद, नर्सिंग अधिकारी शिखा प्रजापति और फार्मासिस्ट अभदेश कुमार चौरसिया ने भी भूमिका निभाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User