कानपुर में सिलाई सीखने आई कन्नौज की युवती की मौत:कमरे में शव फंदे से लटका मिला, पुलिस सुसाइड की वजह तलाश रही

Nov 05, 2026 - 16:54
0
कानपुर में सिलाई सीखने आई कन्नौज की युवती की मौत:कमरे में शव फंदे से लटका मिला, पुलिस सुसाइड की वजह तलाश रही
कानपुर के कल्याणपुर में गुरुवार को 20 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली। संध्या करीब छह महीने पहले कन्नौज से सिलाई सीखने कानपुर आई थी और चाचा-चाची के घर रह रही थी। घटना के समय वह कमरे में अकेली थी। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो चाची ने खिड़की से अंदर देखा। संध्या का शव फंदे से लटका हुआ था। सूचना पर पुलिस पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई। साक्ष्य जुटाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। सिलाई सीखने की इच्छा जताई तो पिता ने कानपुर भेजा कन्नौज के तालग्राम निवासी आदेश कुमार मजदूरी करते हैं। उनकी बेटी संध्या करीब छह महीने पहले कल्याणपुर के तिरंगा चौराहे के पास खुर्द इलाके में रहने वाले चाचा रमन और चाची आरती के घर आई थी। परिजनों के मुताबिक, संध्या सिलाई सीखना चाहती थी। उसकी इच्छा पूरी करने के लिए पिता ने उसे कानपुर में भाई के घर भेजा था। तब से वह चाचा-चाची के साथ रहकर सिलाई सीख रही थी। गुरुवार को संध्या अपने कमरे में थी। कुछ देर बाद चाची आरती उसके कमरे के पास पहुंचीं तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार खटखटाने के बाद भी जवाब नहीं आया। अनहोनी की आशंका में उन्होंने खिड़की से अंदर देखा तो संध्या मृत मिली। उनकी चीख सुनकर घर के अन्य सदस्य भी पहुंच गए। पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी संध्या पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी। उसके दो भाई सौरभ और गौरव हैं। बेटी की मौत की सूचना मिलते ही परिजन कन्नौज से कानपुर पहुंचे। मां गीता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। चाचा-चाची के घर में भी मातम छा गया। अचानक हुई घटना से आसपास के लोग भी स्तब्ध रह गए। परिवार के मुताबिक, उन्हें संध्या के किसी परेशानी में होने की जानकारी नहीं थी। आत्महत्या की वजह की जांच कर रही पुलिस परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके। उन्होंने किसी विवाद या परेशानी की जानकारी होने से इनकार किया है। पुलिस ने भी अभी कारण स्पष्ट नहीं किया है। कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव तिवारी ने बताया कि सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User