बेनियाबाग शॉपिंग कॉम्प्लेक्स ध्वस्तीकरण पर राजनीति:नगर निगम की टीम के पहले पहुंचे समाजवादी पार्टी के नेता, नहीं पहुंची टीम
वाराणसी में बेनियाबाग शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का मामला एक बार फिर गर्म गया है। कोर्ट के 21 नवंबर को कोर्ट कमीशन सर्वे के आदेश के बावजूद गुरुवार को नगर जिग की टीम की आने की सूचनापत्र दुकानदारों ने कॉम्प्लेक्स में ताला बंद कर दिया। वहीं सूचना पर मौके पर समाजवादी पार्टी के नेता किशन दीक्षित और लालू यादव मौके पर पहुंच गए और वहां दुकानदारों के साथ बैठ गए। फिलहाल नगर जिगम की टीम अभी तक मौके पर ध्वस्तीकरण के लिए नहीं पहुंची है। वहीं दुकानदार और समाजवादी पार्टी के सदस्य मौके पर बैठे हुए हैं। बता दें कि 13000 स्क्वायर फुट के इस शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण दो चरणों में साल 1992 में पूरा हुआ था। जिसमें कुल 50 दुकानें है। जिसमें से ऊपरी तल पर दुकान संख्या 6 आज तक नहीं बेची गई है। साल भर पहले बढ़ा दिया था किराया दुकानदार जोहेब जिलानी ने बताया - बेनियाबाग शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में मौजूद दुकानों का पिछले साल किराया बहुत ज्यादा बढ़ा दिया गया था । दुकानों का किराया 55 से 60 रुपए स्क्वायर फीट करके के हिसाब से बढ़ाया गया। 12 महीना पीछे से उन्होंने यह किराया मांगा था। और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को सील कर दिया था। उससे क्षुब्ध होकर के कई सारे जो है दुकानदार माननीय उच्च न्यायालय के शरण में गए थे। जिसके बाद दुकानें खोलने का ऑर्डर हुआ था। दुकानें चल रही थीं और अभी भी उस मामले में निषेधाज्ञा लागू है। फरवरी 2025 में निगम ने दी 334 की नोटिस
जोहेब जिलानी ने बताया - अभी यह मामला चलनरहा था उसी दौरान साल 2025 फरवरी में सभी दुकानदारों को धारा 334 की नोटिस दे दी गई थी। और वह नोटिस प्राप्त करने के बाद फिर हम किराएदारों को माननीय उच्च न्यायालय के पास जाना पड़ा। 5 सप्ताह की यथास्थिति के बाद हम लोग तब से रिमाइन्डर दे रहे हैं। की हमारी कोर्ट के निर्देश के क्रम में शिफ्टिंग की जाए। निगम ने पार्क के नियमाविरुद्ध शिफ्टिंग को कहा
जोहेब ने बताया - इसी बीच बीते सितंबर माह के अंत में निगम ने नोटिस भेजी कि आप लोगों को बेनिया पार्क में स्थानांतरित किया जाएगा। तो विधिक रूप से प्रदेश की नियमावली में किसी भी पार्क में किसी भी प्रकार का व्यावसायिक जो है निर्माण चाहे वह परमानेंट हो चाहे जो है अस्थायी हो, वह निषेध है। तो उससे उस पर हम लोगों ने आपत्ति उनको दी। आपत्ति दी तो उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई और हम लोगों को फिर बिल्डिंग खाली करने का नोटिस जारी किया और आज टीम आने की सूचना है इसलिए हम लोग बैठे हैं। पहले बसाए फिर उजाड़ें
मौके पर व्यापारियों के साथ बैठे समाजवादी पार्टी के नेता किशन दीक्षित ने बताया - हम लोग सब बेनिया कॉम्प्लेक्स में बैठे हुए हैं। यह कॉम्प्लेक्स बनारस का सबसे पुराना कॉम्प्लेक्स रहा है, 40 साल से बना हुआ है। नगर निगम की संपत्ति है। आज नगर निगम इसे लेना चाहता है। इन लोगों ने जब दुकान ली थी तो पगड़ी देकर दुकान ली हुई थी। तो इनकी बस इतनी मांग है कि अगर आप इनको यहां से हटा रहे हैं तो कहीं बसाने का काम करिए। न्यायालय में भी इनका मामला चल रहा है हाई कोर्ट में, न्यायालय ने भी इन्हें बसाने की बात कही है कि दुकान देकर इनको उजाड़ें। लेकिन बेनिया में टीन लगाकर इनको कहा गया कि आप जाइए आपको हमने दे दिया। जबकि किसी भी पार्क में कोई भी दुकान को आवंटित करने का अधिकार ही नहीं है। फिर भी इन लोगों को कहा जा रहा है कि आप बेनिया जाइए आपको दिया गया है, उसका भी कोई लिखित नहीं दिया गया है। 21 को कोर्ट कमीशन
किशन दीक्षित ने बताया - उसके पश्चात भी इन लोगों ने हाई कोर्ट में फिर अपील की है। वहां से कमीशन का आदेश हुआ है। 21 तारीख को कमीशन आके यहां जांच करेगा। इनकी बस इतनी सी मांग है कि कमीशन की रिपोर्ट हो जाए, कमीशन जो आदेश कर दे हम उसके आदेश का पालन करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)