रामपुर में 25 साल से सड़क-नाली का इंतजार:घरों का गंदा पानी रास्तों पर बह रहा, लोग परेशान

Nov 12, 2026 - 13:12
0
रामपुर में 25 साल से सड़क-नाली का इंतजार:घरों का गंदा पानी रास्तों पर बह रहा, लोग परेशान
रामपुर में मुख्यालय से महज 8 किलोमीटर दूर योग कॉलोनी में बुनियादी सुविधाओं का अभाव लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। यहां नालियां नहीं बनने से घरों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। वहीं, पानी की निकासी नहीं होने से आसपास के खाली प्लॉटों में भी गंदा पानी जमा हो रहा है। इससे मच्छर पनप रहे हैं और कॉलोनी के लोगों को बीमारियों का खतरा सता रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 25 साल से वे इस समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन आज तक न तो सड़कें बनीं और न ही नालियों का निर्माण कराया गया। दैनिक भास्कर संवाददाता ने गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे योग कॉलोनी पहुंचकर स्थिति देखी और स्थानीय लोगों से बातचीत की। इस दौरान रास्ते से गुजर रहीं नसीम जहां ने बताया कि कॉलोनी में मच्छरों का प्रकोप बहुत ज्यादा है। मच्छर लोगों को काट रहे हैं, जिससे कई लोग बीमार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि करीब 25 साल से यहां सड़क और नाली की समस्या बनी हुई है। घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी का कोई इंतजाम नहीं है। इस संबंध में जिलाधिकारी कार्यालय से लेकर स्थानीय प्रधान तक शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। वहीं, कॉलोनी में पिछले 12 साल से मकान बनाकर रह रहे डॉक्टर लाल मोहम्मद ने बताया कि पहले वह गांव में रहते थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 25 साल से वे इस समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन आज तक न तो सड़कें बनीं और न ही नालियों का निर्माण कराया गया। दैनिक भास्कर संवाददाता ने गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे योग कॉलोनी पहुंचकर स्थिति देखी और स्थानीय लोगों से बातचीत की। इस दौरान रास्ते से गुजर रहीं नसीम जहां ने बताया कि कॉलोनी में मच्छरों का प्रकोप बहुत ज्यादा है। मच्छर लोगों को काट रहे हैं, जिससे कई लोग बीमार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि करीब 25 साल से यहां सड़क और नाली की समस्या बनी हुई है। घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी का कोई इंतजाम नहीं है। स्थानीय प्रधान तक शिकायत की इस संबंध में जिलाधिकारी कार्यालय से लेकर स्थानीय प्रधान तक शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। वहीं, कॉलोनी में पिछले 12 साल से मकान बनाकर रह रहे डॉक्टर लाल मोहम्मद ने बताया कि पहले वह गांव में रहते थे। यहां मकान बनाने के बाद से लगातार यही हालात देख रहे हैं। न सड़कें बनी हैं और न नालियों का निर्माण हुआ है। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से गंदा पानी रास्तों और खाली प्लॉटों में जमा रहता है। इससे बच्चों के बीमार होने की शिकायतें भी सामने आती रहती हैं। उन्होंने बताया कि खराब रास्तों से गुजरने के दौरान कई लोगों को चोटें भी आई हैं। इसके बावजूद जिम्मेदारों की ओर से सड़कों की मरम्मत या नालियों के निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई। CDO गुलाब सिंह ने कहा है किन कारणों से सड़क नाली नहीं बनी है दिखवाते उसके बाद ही बता सकते किन कारणों से नालियां सड़कें आदि नहीं बनी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User