बेटी की शादी रोकने के लिए पिता को धमकी:दूल्हे को गोली मारने और मंडप से बेटी को उठाने की चेतावनी, दो लोगों पर केस

Nov 09, 2026 - 11:26
0
बेटी की शादी रोकने के लिए पिता को धमकी:दूल्हे को गोली मारने और मंडप से बेटी को उठाने की चेतावनी, दो लोगों पर केस
बस्ती l जिले के रुधौली थाना क्षेत्र से एक बेहद संगीन और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक पिता को उसकी बेटी की शादी तय करने पर जान से मारने और मंडप से लड़की को उठा ले जाने की धमकी दी जा रही है। आरोपियों ने बेखौफ होकर यहां तक चेतावनी दी है कि यदि कहीं और शादी की, तो इसका गंभीर अंजाम भुगतना पड़ेगा। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 08 नवंबर 2026 को दोपहर 1.30 बजे मुकदमा दर्ज कर लिया है। ​तिघरी गाँव के रहने वाले प्रार्थी बुद्धिसागर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी बेटी की शादी आगामी 21 नवंबर 2026 को तय हुई है। उनके पड़ोसी गाँव नकथरी के रहने वाले रामजी और बब्लू मिश्र लगातार उनके घर पर चढ़कर आ रहे हैं। ​आरोपी खुलेआम गाली-गलौज करते हुए धमकी दे रहे हैं कि वे किसी भी कीमत पर यह शादी नहीं होने देंगे। इतना ही नहीं, उन्होंने यहाँ तक कहा है कि जो भी दूल्हा बनकर आएगा, उसे गोली मार दी जाएगी और मण्डप से लड़की को उठाकर ले जाया जाएगा। स्थानीय स्तर पर महुआरी में हुए लक्ष्मी पूजन के दौरान सार्वजनिक रूप से माइक एनाउंसमेंट के माध्यम से भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे पूरा परिवार गहरे सदमे और दहशत में है। ​पुलिस की सख्त कार्रवाई ​बेटी की सुरक्षा और परिवार की रक्षा के लिए चिंतित पिता की गुहार पर थाना रुधौली में मुक़दमा दर्ज की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच उपनिरीक्षक सुग्रीव प्रसाद को सौंपी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User