भाग रहे प्रेमी जोड़े की बाइक का पेट्रोल खत्म हुआ:हमीरपुर में सड़क पर राहगीरों से पैसे मांग रहा था, प्रेमिका को परिजन घर ले गए
हमीरपुर में घर से भाग रहे प्रेमी जोड़े की बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। जिसके दोनों सड़क किनारे रुक गए। जिसके बाद राहगीरों से पैसे मांग रहे थे। इसी दौरान युवती के माता-पिता वहां से गुजर रहे थे। बेटी को देखकर पहचान लिया। लड़की के पिता को सामने देखकर युवक बाइक छोड़कर मौके से भाग गया। परिजन युवती को अपने साथ ले गए, जबकि पुलिस बाइक को कोतवाली ले गई। मामला राठ कोतवाली क्षेत्र का है। कई दिन से फरार थे शनिवार को मिली जानकारी के मुताबिक, कैथा गांव का युवक और युवती कुछ दिन पहले घर से फरार हो गए थे। युवती के परिजनों ने राठ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। शुक्रवार देर शाम प्रेमी जोड़ा बाइक से कहीं जा रहा था। राठ-पनवाड़ी रोड पर पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। दोनों सड़क किनारे खड़े होकर फोन पर किसी से पेट्रोल के लिए 50-100 रुपये मांग रहे थे। इसी दौरान युवती के माता-पिता राठ से गांव लौट रहे थे। सड़क किनारे बेटी को खड़ा देखकर उन्होंने उसे पहचान लिया। माता-पिता को सामने देखकर युवक बाइक छोड़कर भाग निकला। इसके बाद परिजन युवती को अपने साथ ले गए। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचा दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)