आगरा में सच्चिदानंद महाराज का स्वागत:6 दिसंबर को मथुरा में कार सेवा का आह्वान, ब्रज प्रांत में पदयात्रा और बैठकें करेंगे संत
श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर कार सेवा का आह्वान करने वाले चित्रगुप्त पीठाधीश्वर सच्चिदानंद महाराज का शनिवार को आगरा के भगवान टॉकीज चौराहे पर जोरदार स्वागत किया गया। मथुरा से लखनऊ जाते समय अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों और हिंदू नेताओं ने मनोज ढाबे पर उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान आयोजित प्रेसवार्ता में सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि 6 दिसंबर को अयोध्या की तर्ज पर मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर से शाही ईदगाह मस्जिद हटाने के लिए संत समाज और हिंदू संगठनों के लोग कार सेवा करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत पूरे ब्रज प्रांत में पदयात्रा, विचार गोष्ठियां और बैठकें आयोजित की जाएंगी। इनके माध्यम से लोगों से 6 दिसंबर को मथुरा पहुंचने का आह्वान किया जाएगा। सच्चिदानंद महाराज ने बताया कि इस उद्देश्य से कार सेवा संघ संस्था का गठन किया गया है। उन्होंने आगरा की मीरा राठौर को वृत प्रांत संयोजक, सौरभ शर्मा को ब्रज प्रांत महामंत्री, भारत भाई को ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष और अवतार सिंह गिल को ब्रज प्रांत मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर मौजूद हिंदू नेताओं ने 6 दिसंबर को बड़ी संख्या में मथुरा पहुंचने और अभियान में शामिल होने की बात कही। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने के उद्देश्य से संत समाज के आह्वान का समर्थन किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)