भैया दूज पर रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर चेकिंग:कासगंज में डॉग स्क्वॉड ने भी की जांच, पुलिस ने किया जागरूक
कासगंज में भैया दूज और त्योहारों के मद्देनजर बुधवार को रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर चेकिंग अभियान चलाया गया। जीआरपी, आरपीएफ और कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध लोगों और सामान की जांच की। महिला यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशन पर भीड़ को देखते हुए पुलिस सतर्क रही। पुलिस अधीक्षक रेलवे, अनुभाग आगरा के निर्देश पर थानाध्यक्ष जीआरपी कासगंज कोमल कुंतल के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन परिसर की जांच की। टीम में डॉग स्क्वॉड और मेटल डिटेक्टर टीम भी शामिल थी। पुलिस ने स्टेशन परिसर और यात्रियों के आने-जाने वाली जगहों पर संदिग्ध लोगों और सामान की जांच की। यात्रियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया। महिला यात्रियों और उनके साथ सफर कर रहे परिजनों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई। पुलिस ने कहा कि सफर में अनजान लोगों से खाने-पीने की चीजें न लें। अपने सामान, बैग और कीमती वस्तुओं पर नजर रखें। किसी संदिग्ध गतिविधि या परेशानी की स्थिति में जीआरपी या रेलवे पुलिस को सूचना दें। ड्यूटी पर तैनात पुलिस और रेलवे कर्मचारियों को सतर्कता और जिम्मेदारी से काम करने के निर्देश दिए गए, ताकि त्योहारों के दौरान यात्रियों को सुरक्षित माहौल मिल सके। अभियान में थानाध्यक्ष कोमल कुंतल, आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक गुलाब सिंह राणा, कोतवाली कासगंज के थाना प्रभारी जगदीश चंद्र राजपूत और जीआरपी-आरपीएफ के जवान मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)