महिला के हाथ-पैर बांधकर पीटने वाले दो और गिरफ्तार:लखनऊ में दरोगा और सिपाही लाइन हाजिर, इंस्पेक्टर समेत अन्य के खिलाफ जांच जारी
लखनऊ के इंदिरानगर के सुग्गामऊ में महिला के हाथ-पैर बांधकर पीटने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान इमरान हुसैन (19) और रजीबुल (19) के रूप में हुई है। दोनों मूलरूप से असम के रहने वाले हैं और मानस सिटी के पीछे सुग्गामऊ स्थित झुग्गी-झोपड़ी में रहते हैं। इस मामले में पुलिस पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब तक कुल छह आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। डीसीपी पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि घटना में पुलिस की लापरवाही सामने आने पर दरोगा गौरव और सिपाही शेर बहादुर को लाइन हाजिर कर दिया गया है। दोनों पुलिसकर्मी सबसे पहले मौके पर पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को नहीं दी। वहीं, इंस्पेक्टर इंदिरानगर अजय नारायण सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)