अजय साहनी मुरादाबाद के DIG बने:मुरादाबाद में अंडर ट्रेनिंग ASP रहे हैं; मुनिराज- G का बरेली तबादला

Nov 12, 2026 - 22:32
0
अजय साहनी मुरादाबाद के DIG बने:मुरादाबाद में अंडर ट्रेनिंग ASP रहे हैं; मुनिराज- G का बरेली तबादला
2011 में मुरादाबाद में अंडर ट्रेनिंग आईपीएस रह चुके अजय कुमार साहनी को मुरादाबाद का नया डीआईजी नियुक्त किया गया है। साहनी अभी तक बरेली परिक्षेत्र के डीआईजी थे। गुरुवार को देर शाम शासन की ओर से जारी की गई तबादला सूची में अजय साहनी को मुरादाबाद डीआईजी बनाकर भेजा गया है जबकि मुरादाबाद के डीआईजी मुनिराज- जी को बरेली ट्रांसफर किया गया है। इस तरह बरेली जोन के दोनों रेंज में दोनों डीआईजी के पारस्परिक तबादले किए गए हैं। जुलाई 2011 में जब मुरादाबाद के तत्कालीन DIG अशोक कुमार सिंह पर डींगरपुर में हिंसक भीड़ ने जानलेवा हमला किया था, उस वक्त अजय साहनी कुंदरकी के थाना प्रभारी/ASP के रूप में नियुक्त थे। उस वक्त हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्होंने 38 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User