सिराज को वनडे में क्यों नहीं मिल रहा मौका:टेस्ट में जगह पक्की; वर्ल्ड कप 2023 के बाद 10 मैचों में सिर्फ 9 विकेट लिए
मोहम्मद सिराज टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के भरोसेमंद तेज गेंदबाज हैं, लेकिन वनडे में उनकी जगह पहले जैसी मजबूत नहीं रही। न्यूजीलैंड दौरे पर वे शुरुआती तीन वनडे में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बने। वर्ल्ड कप 2023 के बाद से उन्होंने सिर्फ 10 वनडे खेले हैं और 9 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 47.44 रहा। अब टेस्ट सीरीज से पहले उनके वनडे में नहीं खेलने और तैयारी के तरीके पर सवाल उठ रहे हैं। पहले समझिए, न्यूजीलैंड दौरे पर सिराज के साथ क्या हुआ? अब सिराज चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम के साथ माउंट माउंगानुई में हैं। चौथे वनडे से पहले उन्होंने नेट्स में नई गेंद से लंबा अभ्यास किया। अंशुल कंबोज टेस्ट टीम से जुड़ने के लिए वनडे टीम छोड़ चुके हैं। ऐसे में सिराज को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलने की संभावना है। टेस्ट से पहले सिराज को मैच प्रैक्टिस की जरूरत क्यों? भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज 19 नवंबर से शुरू होगी। पहला टेस्ट वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च में होगा। टेस्ट टीम में जसप्रीत बुमराह के बाद सिराज प्रमुख तेज गेंदबाज हैं। ऐसे में उनके लिए टेस्ट सीरीज से पहले मैच प्रैक्टिस अहम हो सकती है। नेट्स में गेंदबाजी करना और असली मैच में बल्लेबाज के सामने गेंद डालना अलग अनुभव होता है। मैच के दौरान गेंदबाज को पिच, बल्लेबाज की तकनीक और दबाव के हिसाब से अपनी रणनीति बदलनी पड़ती है। सिराज का वर्कलोड भी हो सकता है वजह सिराज की फिटनेस और वर्कलोड भी अहम है। श्रीलंका के खिलाफ अगस्त में दो टेस्ट खेलने के बाद से वे पांच मैच खेल चुके हैं। इनमें तीन फर्स्ट क्लास मुकाबले शामिल हैं। दो मैच रणजी ट्रॉफी के थे और एक भारत-ए के लिए खेला। न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ क्राइस्टचर्च में हुए टेस्ट की एक पारी में ही सिराज ने 35 ओवर गेंदबाजी की और चार विकेट लिए। 2023 वर्ल्ड कप में 14 विकेट लिए सिराज की मौजूदा वनडे स्थिति को समझने के लिए 2023 वर्ल्ड कप से पहले के प्रदर्शन पर नजर डालना जरूरी है। 2019 से 2023 के वर्ल्ड कप साइकल में वे दुनिया के सबसे प्रभावी तेज गेंदबाजों में शामिल थे। इस अवधि में कम से कम 20 वनडे खेलने वाले तेज गेंदबाजों में सिराज का गेंदबाजी औसत 18.61 सबसे बेहतर था। गेंदबाजी औसत बताता है कि एक विकेट लेने के लिए गेंदबाज ने कितने रन खर्च किए। औसत जितना कम होता है, प्रदर्शन उतना बेहतर माना जाता है। 2023 वर्ल्ड कप में भी सिराज ने 11 मैचों में 14 विकेट लिए थे। उनके प्रदर्शन के कारण टीम में उनकी जगह मजबूत हुई थी। वर्ल्ड कप के बाद 10 मैचों में सिर्फ 9 विकेट 2023 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद से सिराज का औसत 47.44 रहा। यानी एक विकेट लेने के लिए उन्हें पहले के मुकाबले ज्यादा रन खर्च करने पड़े। इसी अवधि में दूसरे भारतीय गेंदबाजों के आंकड़े बेहतर रहे। इसका असर टीम में उनकी जगह पर भी दिखाई दिया। 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत ने तेज गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी को चुना था। बुमराह टूर्नामेंट शुरू होने से पहले बाहर हुए तो उनकी जगह सिराज को नहीं, बल्कि हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया। दूसरे तेज गेंदबाजों के पास क्या है खास?
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)