UAE के पास तेल टैंकर पर हमला:19 भारतीय सवार थे: सभी सुरक्षित; 8 महीने में 15 भारतीय नाविकों की मौत

Nov 12, 2026 - 21:27
0
UAE के पास तेल टैंकर पर हमला:19 भारतीय सवार थे: सभी सुरक्षित; 8 महीने में 15 भारतीय नाविकों की मौत
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के पास बुधवार को कच्चे तेल से भरे एक टैंकर पर हमला हुआ। जहाज पर 19 भारतीय नाविकों समेत कुल 22 लोग सवार थे। UAE कोस्ट गार्ड ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार जहाज की मैनेजमेंट कंपनी के संपर्क में है। हमले का शिकार हुआ जहाज लाइबेरिया के झंडे वाला था। इसका नाम MT डोमिनिका प्रॉस्पेरिटी है। यह UAE के मीना साकर तट के पास था। पश्चिम एशिया में 8 महीने में 15 भारतीय नाविकों की मौत पश्चिम एशिया में 28 फरवरी 2026 को संघर्ष शुरू होने के बाद से अब तक 15 भारतीय नाविकों की मौत हो चुकी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने 3 नवंबर को इसकी जानकारी दी थी। उनके मुताबिक, इस संघर्ष में अब तक कुल 23 भारतीय नागरिकों की जान गई थी, जिनमें 15 नाविक शामिल थे। खाड़ी क्षेत्र में जहाजों पर 4,500 से ज्यादा भारतीय नाविक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया था कि खाड़ी क्षेत्र में चल रहे व्यावसायिक जहाजों पर 4,500 से ज्यादा भारतीय नाविक सवार हैं। जायसवाल के मुताबिक, फारस की खाड़ी में भारत के झंडे वाले 6 कमर्शियल जहाज हैं। इसके अलावा 6 विदेशी झंडे वाले जहाज भी हैं, जो भारत के लिए सामान लेकर जा रहे हैं। इन 12 जहाजों पर करीब 163 भारतीय नाविक सवार हैं। उन्होंने बताया था कि शिपिंग मंत्रालय इन जहाजों की आवाजाही पर नजर रख रहा है। भारतीय दूतावास स्थानीय एजेंसियों के साथ मिलकर नाविकों की सुरक्षा और उनकी स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में नाविकों की सुरक्षा पर चिंता जताई थी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा की 81वीं बैठक में व्यावसायिक जहाजों और नाविकों पर हमलों को लेकर चिंता जताई थी। जयशंकर ने कहा था, समुद्र में नए खतरे पहले से मौजूद जमीन से जुड़े संकटों को और बढ़ा रहे हैं। भारतीय नाविकों के साथ दूसरे देशों के नाविकों की भी जान गई है। यह पूरी तरह अस्वीकार्य है। जयशंकर ने खाड़ी क्षेत्र में तुरंत तनाव कम करने और संयम बरतने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि इससे आम लोगों के लिए काम कर रहे जहाजों के क्रू की सुरक्षा बनी रहेगी और ऊर्जा की सप्लाई के साथ-साथ दुनिया का व्यापार भी बिना रुकावट चलता रहेगा। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें…. सऊदी के एयरपोर्ट, तेल ठिकाने पर हूती विद्रोहियों का हमला:1 भारतीय समेत 3 की मौत, 10 घायल; 16 दिन में यहां 6 बड़े हमले सऊदी अरब में बुधवार देर रात एक एयरपोर्ट और एक तेल ठिकाने पर हुए हमलों में एक भारतीय समेत 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 10 लोग घायल हुए हैं। इसमें 3 भारतीय भी हैं। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User