आगरा में तेज रफ्तार थार पेड़ से टकराई:हादसे में दो लोग घायल, हॉस्पिटल में चल रहा इलाज,एक मौके से फरार
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के नगला मेवाती मोड़ पर बृहस्पतिवार रात 9:30 बजे तेज रफ्तार थार गाड़ी सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। दो की हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं तीसरे की हालत ठीक होने पर कहीं चला गया। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि हादसा नगला मेवाती वाले रास्ते पर होटल पीएस विला के पास हुआ। थार गाड़ी में धांधूपुरा निवासी रमन, राजेश्वर मंदिर के पास रहने वाले हररू सहित तीन लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि कार की रफ्तार अधिक थी। अचानक चालक को कार पर नियंत्रण नहीं रहा। वह एक पेड़ में जा घुसी। हादसे में रमन और हररू गंभीर घायल हुए। उन्हें लोगों ने शांति मांगलिक अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर परिजन आ गए। वह रकम को ईश्वरी देवी अस्पताल और हररू को उपाध्याय हास्पिटल उपचार के लिए ले गए। उनकी हालत गंभीर बनी है। तीसरा गाड़ी टकराने के बाद उतरकर चला गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)