वाराणसी में अखिलेश यादव के समर्थन में लगा पोस्टर:प्रभु श्रीराम को अखिलेश यादव के कंधे पर हाथ रखे और माता शबरी को बेर खिलाते दिखाया गया
धर्म और राजनीति के बीच जारी सियासी बयानबाजी के बीच वाराणसी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समर्थन में एक पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है। वरुणा क्षेत्र में सपा कार्यकर्ता की ओर से लगाए गए इस पोस्टर पर लिखा है, 'श्री काशी विश्वनाथ की नगरी से हुंकार, प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से बनेगी समाजवादी सरकार।' पोस्टर में प्रभु श्रीराम को अखिलेश यादव के कंधे पर हाथ रखे हुए और माता शबरी को बेर खिलाते हुए दर्शाया गया है। पोस्टर को लेकर समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. आलोक सौरभ ने कहा कि काशी भगवान श्री विश्वनाथ की धरती है और प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद सभी के साथ है। पोस्टर में माता शबरी और भगवान श्रीराम के प्रसंग को दर्शाने के पीछे प्रेम, सामाजिक सद्भाव और समानता का संदेश है। उन्होंने कहा कि रामायण का यह प्रसंग समाज को आपसी प्रेम और समानता की सीख देता है। अब जानिए पोस्टर लगाने वाले सपा पदाधिकारी ने क्या कहा डॉ. आलोक सौरभ ने कहा - समाजवादी विचारधारा भी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान और अधिकार दिलाने की बात करती है। यह विचारधारा धर्म और जाति के आधार पर भेदभाव नहीं करती, बल्कि हर धर्म और जाति के लोगों को साथ लेकर चलने और उन्हें उचित सम्मान देने में विश्वास रखती है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग हिंदू धर्म का ठेकेदार बनने का प्रयास करते हैं, जबकि प्रभु श्रीराम किसी एक दल या वर्ग के नहीं, बल्कि सभी के आराध्य हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का आशीर्वाद सभी पर है और जब प्रभु की इच्छा होगी, उनके दर्शन भी होंगे। पवन पांडेय ने किया था अयोध्या जाने का ऐलान दरअसल पिछले दिनों पूर्व मंत्री और सपा नेता पवन पांडे ने ऐलान किया था कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या आएंगे। यहां राम लला के दर्शन के साथ ही पहले वे हनुमानगढ़ी पहुंचेगे। इस ऐलान के साथ ही प्रदेश में इस पर राजनीति भी तेज हो गयी। बीजेपी के साथ ही कई नेताओं ने उन पर राजनीति करने के आरोप लगाए थे। खुद अखिलेश यादव भी पहले इटावा में केदारेश्वर मंदिर पूरा होने के बाद राम लला के दर्शन की बात कह रहे थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)